किसी भी फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो में बदले 1click में
आजकल किसी भी डाक्यूमेंट्स को भरने पर आपसे आपकी फोटो जरूर मागी जाती है। और आप अपनी फोटो खींचने के लिए किसी स्टूडियो या फिर जान सुविधा केंद्र जाते है। पर आज में आप सभी को पासपोर्ट साइज़ फोटो बनाने का एक ऐसा तरीका बताने वाला हू, जिससे आपको कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी और इसे आप अपने स्मार्ट फोंन से भी कर सकते है।
दोस्तों आज में जिस वेबसाइट के बारे में बताने जा रहा हू वो बहुत ही आसान और यूजफुल है। इसमें आपके फोटो का बैकग्राउंड इमेजेज अपने आप रिमूव हो जाता है।
cutout pro एक ऐसी वेबसाइट है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से पासपोर्ट साइज फोटो को बना सकते है। इसमें आपका फोटो आटोमेटिक क्रोप होकर पासपोर्ट साइज में हो जाता है और इसके साथ आप अपने मनपसंद के बैकग्राउंड को भी बदल सकते है। और इसमें आपको हर तरह के साइज मिल जायेगे जैसे की पैन कार्ड फोटो , पासपोर्ट साइज फोटो , और भी अलग अलग देशो के साइज आपको देखने को मिल जायेगे। और सबसे अच्छी बात यह है की आप यहाँ पर अपने कपडे भी बदल सकते है, जो काफी ज्यादा रियल दिखता है। यहाँ पर आपको men women, और चिल्ड्रन के कपडे भी मिल जायेगे। जिसका आप अपनी फोटो में इस्तेमाल कर सकते है। आप यहाँ पर अपने फोटो को HD क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते है। यह वेबसाइट काफी ज्यादा अच्छी है। चलिए बताते है आपको की आप अपने फोटो को कैसे पासपोर्ट फोटो में बदल सकते है।
इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है -
- आपको इस वेबसाइट पर जाना है - Cutout pro
- Upload Image पर क्लिक करके आपको उस फोटो को अपलोड करना है जिसे आप पासपोर्ट साइज में बदलना चाहते है।
- Paper size - अपने फोटो के पासपोर्ट साइज को सेलेक्ट करे।
- Classical background color- यहाँ से आप किसी एक कलर को बैकग्राउंड में लगा सकते है।
- Stylish background color- यहाँ से आप अपने बैकग्राउंड में एक साथ कई रंगो का इस्तेमाल कर सकते है
- Change outfit- यहाँ पर आप अपने फोटो के कपडे बदल सकते है।
- अब अगर आप एक फोटो चाहते है तो Done पर क्लिक करे और HD quality में फोटो को डाउनलोड कर ले।
- यदि आप प्रिंट करना चाहते है तो , पेपर साइज को सेलेक्ट करे, ज्यादातर लोग A4 साइज का इस्तेमाल करते है, आपका फोटो आपके साइज के अनुसार शीट के रूप में चेंज हो जायेगा। और आप HD में डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है।
दोस्तो इस वेबसाइट पर आपको एक फोटो को डाउनलोड करने के लिए 2 क्रेडिट (2 Credit ) देना पड़ता है। जब आप पहली बार इस वेबसाइट पर login करते है तो आपको 5 credit free दिये जाते है , जिससे आप सिर्फ दो बार अपने फोटो को डाउनलोड कर सकते है। यदि आप और फोटो बनाना चाहते है तो आपको क्रेडिट को buy करना होगा या आप किसी को रेफेर करके 5 -5 क्रेडिट कमा सकते है, आप चाहे तो अपने किसी दूसरी Email id से लॉगिन करके 5-5 क्रेडिट कमा सकते है। यदि आप किसी दूसरी ईमेल आईडी से लॉगिन करते है तो आपको इसमें 5 क्रेडिट मिलते है और 5 क्रेडिट उस दूसरी Emil Id पर भी मिल जाते है, जिसने आप अपने फोटो को डाउनलोड कर सकते है।

.png)